पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन से काशी के लोग मर्माहत हैं। शरद यादव का बनारस आना जाना लगा रहा। लंबे समय तक यहां के लोगों से मिलते-जुलते रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान शरद यादव बनारस आए थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन से काशी के लोग मर्माहत हैं। शरद यादव का बनारस आना जाना लगा रहा। लंबे समय तक यहां के लोगों से मिलते-जुलते रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान शरद यादव बनारस आए थे। उस दौरान वह भाजपा पर जमकर बरसे थे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल के लिए चुनाव प्रचार किया था। उनके लिए समर्थन मांगने के बाद वापस चले गए थे।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के समय जब मौजूदा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठे थे तब शरद यादव यहां आए थे। उन्होंने राजनाथ सिंह के धरने को समर्थन दिया था। वे काफी मिलनसार स्वभाव के थे।
उस दौरान उनसे मुलाकात हुई थी। देश में उनका कद काफी बड़ा रहा है। इंजीनियरिंग करने के बाद वे राजनीति में उतरे थे। डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। वे सात बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा सांसद रहे।