फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शंकराचार्य ने विशालाक्षी, मीनाक्षी और कामाक्षी देवी का किया पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंच दीपोत्सव पर्व की परंपरा हनुमान घाट स्थित कांची मठ में भी निभाई जा रही है। कांची कामकोटि पीठम के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती ने मीनाक्षी, कामाक्षी और विशालाक्षी देवी की रजत प्रतिमा का विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान उन्होंने दीपावली पर्व पर तेज आवाज वाले पटाखों का इस्तेमाल न करने की अपील की।
विज्ञापन

मठ के प्रबंधक बीएस सुब्रह्मण्यम मणि ने कहा कि दीपोत्सव पर्व पर सभी को अन्नसमृद्धि की कामना से मंदिर परिसर में 21 वैदिकों द्वारा मां अन्नपूर्णा के मंत्र का जाप और हवन आरंभ हुआ है। इसकी पूर्णाहुति रविवार को दोपहर 1:30 बजे होगी। अनुष्ठान का उद्देश्य देश में अच्छी कृषि उत्पादन, लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना है। उन्होंने कहा कि दीपावली ऋतु संधि काल है। दीपावली के बाद से शीतकाल शुरू हो जाता है ।मठ परिसर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। अर्चना निगम के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम को 6:30 बजे से रात 8:00 तक चल रहा है। सांस्कृतिक आयोजन और धार्मिक अनुष्ठान का स्थानीय लोग इसका लाभ उठा रहे हैं और काफी संख्या में लोग दर्शन पूजन को मठ में आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें