फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शंकराचार्य नरेंद्रानंद ने कहा- सनातन धर्म ही मानवता के कल्याण और उत्थान का मार्ग, जुटे भक्त

Wed, 13 May 2026 11:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म अनादि काल से अडिग है और भविष्य में भी मजबूत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति मानवता के नैतिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक विकास का आधार है। युवाओं को धर्म और परंपराओं से जोड़ने की जरूरत बताते हुए उन्होंने संत समाज से सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।
विज्ञापन
पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने लोगों से की बातचीत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी के अस्सी स्थित डुमराव बाग कॉलोनी में श्री काशी सुमेरु मठ के पूर्व पीठाधीश्वर शंकराचार्य शंकरानन्द सरस्वती महाराज की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आदि शंकराचार्य महासंस्थानम परिसर में संगोष्ठी, वैदिक अनुष्ठान और ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से संत, संन्यासी और विद्वान शामिल हुए।

कार्यक्रम में सुमेरु पीठ के वर्तमान पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने ब्रह्मलीन शंकराचार्य शंकरानन्द सरस्वती को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म अनादि काल से अस्तित्व में है और भविष्य में भी अडिग रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन शक्तियों ने सनातन धर्म को समाप्त करने का प्रयास किया, वे स्वयं इतिहास में विलीन हो गईं। सनातन संस्कृति ही मानवता के बौद्धिक, आध्यात्मिक और नैतिक विकास का सशक्त आधार है।

जगद्गुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सनातन धर्म अनादि काल से चला आ रहा है और भविष्य में भी पूरी मजबूती के साथ कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिन शक्तियों ने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को मिटाने का प्रयास किया, वे स्वयं समय के साथ समाप्त हो गईं, लेकिन सनातन की जड़ें और मजबूत होती गईं

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सनातन को लेकर गंभीर चर्चा

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि मानव जीवन को नैतिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक दिशा देने वाली जीवनशैली है। वर्तमान समय में युवाओं को अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने संत समाज से भी सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।

स्मृति महोत्सव के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती के सानिध्य में त्रिपुरसुंदरी सहस्त्रार्चन और विशेष वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए। आयोजित सनातन संगोष्ठी में वक्ताओं ने शंकराचार्य शंकरानन्द सरस्वती महाराज के जीवन, उनकी कठोर तपस्या और धर्म संरक्षण में दिए गए योगदान को याद किया। संतों और विद्वानों ने उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती, दंडी स्वामी शुद्धानंद और रामदास फलाहारी सहित धर्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। वहीं शैक्षणिक क्षेत्र से प्रोफेसर सुवेंदु त्रिपाठी, प्रोफेसर उपेंद्र त्रिपाठी, प्रोफेसर पतंजलि मिश्रा और प्रोफेसर सदाशिव कुमार द्विवेदी ने भी संगोष्ठी में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें