असम, बिहार और बंगाल के लोक संगीतकार गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र नदियों को श्रद्धा भाव प्रदर्शित करने के लिए लोकप्रिय गायक शंकर महादेवन के साथ शामिल होंगे। तकरीबन एक घंटे के शो का समापन शंकर महादेवन की ’कर्तव्य गंगा’ की स्तुति के साथ होगा। ’कर्तव्य गंगा’ नदी देवी से वादा करता है कि हर भारतवासी हमेशा उसकी देखभाल करेगा। उसके जल की रक्षा के लिए हम सबलोग सब कुछ करेंगे जैसे वह हमेशा हमारी रक्षा करती रही हैं।