फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता कैफी की 100वीं जयंती पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनवाएंगी शबाना आजमी

Sun, 28 Oct 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अाजमगढ़
विज्ञापन
shabana azmi
विज्ञापन
सिने तारिका व पूर्व राज्यसभा सदस्य शबाना आजमी पांच दिवसीय प्रवास पर रविवार को यूपी के आजमगढ़ पहुंच रही हैं। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके साथ ही अपने पिता शायर कैफी आजमी के जीवन पर एक डाक्यूमेंट्री भी बनवाएंगी।
विज्ञापन


इसके लिए उनके साथ फिल्म अभिनेता व डायरेक्टर सुमांतु चक्रवर्ती भी अपनी टीम के साथ आ रहे है। शबाना आजमी का पैतृक गांव फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवां में है। जिसके चलते उनका लगाव अपने गांव व जिले से हमेशा ही रहा है। अक्सर ही वे यहां आती है और यहां की समस्याओं को उठाती है।


गांव में विकास की नई किरण फैलने के लिए उनके द्वारा कई कार्य किए जा रहे है। मेजवां सोसाइटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि सिने तारिका शबाना आजमी रविवार को मेजवां में पहुंच जाएंगी। यहां वे अपने पिता व मशहूर शायर दिवंगत कैफी आजमी की जयंती के 100 वर्ष पूर्ण होने पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनवाएंगी।

विज्ञापन

इसके लिए उनके साथ अभिनेता से डायरेक्टर बने सुमांतु चक्रवर्ती भी अपनी टीम के साथ आ रहे है। मेजवां व आसपास डॉक्यूमेंट्री का फिल्मांकन किया जाएगा। जिले में प्रवास के दौरान शबाना आजमी के सारे कार्यक्रम अभी तय नहीं हुए है। लेकिन रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा के राहुल प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें