फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर पहले दो साल तक किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात

Mon, 08 Oct 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ दुराचार किया। जब वो गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात कराया और मारापीटा। इसी बीच युवती को युवक ने धमकाया कि उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

 

प्रकरण को लेकर एसएसपी के निर्देश पर रविवार को कैंट थाने में चौबेपुर निवासी अरविंद यादव पर दुराचार सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र निवासी युवती के अनुसार बीएड करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वो सारनाथ में किराये पर कमरा लेकर रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अरविंद यादव से हुई।

दोनों के बीच करीबी बढ़ी तो अरविंद ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद लगातार दो साल तक अरविंद उसे शादी का झांसा देकर दुराचार करता रहा और जब वो गर्भवती हो गई तो जबरन उसका गर्भपात कराया।
विज्ञापन


इसी बीच युवती को जानकारी हुई कि अरविंद पहले से ही शादीशुदा है तो उसने पुलिस से शिकायत की बात कही। इस पर अरविंद ने उसे मारापीटा और धमकाने लगा कि अगर वो चुप नहीं रही तो उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल कर देगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें