फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर बिजली विभाग की महिला संविदा कर्मी का यौन शोषण

Thu, 23 Aug 2018 10:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की महिला संविदा कर्मी ने विभागीय अधिकारियों और एक बिचौलिया पर अश्लील हरकत करने और यौन शोषण के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब उसने आरोपियों की बात नहीं मानी तो उसे काम से हटा दिया गया। प्रकरण को लेकर वाराणसी कैंट थाने पर बुधवार को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी से गुहार लगाने पहुंची युवती ने सर्किट हाउस के सामने बताया कि वो तीन माह पूर्व बिजली विभाग के हुकुलगंज स्थित कार्यालय में अकाउंटेंट के सहयोगी के तौर पर संविदा पर काम करना शुरू की। मौजूदा समय में यह कार्यालय इमिलिया घाट में है। लगभग 10-15 दिन बाद उसे बिजली विभाग के एक बिचौलिया ने फोन कर अश्लील बातें की।

इसके साथ ही उसे होटल में बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कराने की बात कही। इस बीच उसे स्थायी करने की बात कह कर बिजली विभाग के कुछ अधिकारियों ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विभाग के उच्चाधिकारियों से उसने शिकायत की तो उसे 18 अगस्त को काम से हटा कर कार्यालय से भगा दिया गया।
विज्ञापन


साथ ही, मुंह बंद करने के लिए 25 हजार रुपये देने की बात कही गई। युवती ने बताया कि उसने मामले की शिकायत 1090 पर भी की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि तहरीर मिली है। आशा ज्योति केंद्र की दरोगा को जांच सौंप कर एक दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है और उच्चाधिकारियों को भी प्रकरण की जानकारी दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें