उत्तर प्रदेश के मऊ शहर के एक लॉज में गुरुवार दोपहर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। यहां आपत्तिजनक हालत में मिले छह युवक और छह युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी करने की भनक लगते ही लॉज संचालक फरार हो गया। इधर, रिहायशी इलाके के लॉज में हुए इस भंडाफोड़ के बाद हड़कंप मच गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लॉज संचालक समेत 13 लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारक अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। मऊ शहर के सहादतपुरा मुहल्ला स्थित गाजीपुर तिराहे के पास स्थित एक लॉज में अनजान युवकों और युवतियों के आने जाने, घंटों रुकने और फिर लौट जाने का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था।
विज्ञापन
3 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की थी। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव के निर्देशन में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिशिर त्रिवेदी, सारहू पुलिस चौकी प्रभारी और महिला थाना की पुलिस के साथ लॉज पर छापेमारी की।
4 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
छापेमारी के दौरान कमरों में छह युवक और छह युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके परिवार वालों को भी कोतवाली बुला लिया। देर शाम सभी13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने लॉज पर तालाबंद कर दिया है। शुक्रवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।