अन्नपूर्णा कॉलोनी, महमूरगंज में सीवर की समस्या से आजिज नागरिकों को चक्काजाम कर दिया। जलकल और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि सीवर चोक होने से गंदा पानी सड़क से घरों तक पानी भर गया है।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही सीओ भेलूपुर राजेश श्रीवास्तव और सिगरा, भेलूपुर थाना प्रभारी और कैंट विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव के बेटे सौरव श्रीवास्तव पहुंच गए। लोगों का कहना था कि कई माह से सीवर की समस्या है। बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं किया गया। लोगाें ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के विरोध में नारे लगाए।
तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद जलकल के अधिकारी भी पहुंचे। जब शकर मशीन से सीवेज साफ किया जाने लगा, तब लोग वहां से हटे। प्रदर्शन में पूर्व पार्षद विकास चंद्र तिवारी, किशन यादव, प्रदीप कुशवाहा, सुनील, आदि शामिल थे।