फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारियों-सेवादारों के मोबाइल पर रोक

Sun, 04 Dec 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी और सेवादार अब मोबाइल के साथ बाबा के दरबार में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पुजारियों समेत कुल 40 से अधिक कर्मियों के मोबाइल के साथ मंदिर में प्रवेश पर शनिवार की शाम रोक लगा दी गई। गर्भगृह में अभिषेक, आरती की वीडियो बनाने , यजमानों के साथ तसवीरें खींचकर फेसबुक एकाउंट पर अपलोड करने की शिकायत के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन



बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में मंगला आरती, भोग आरती, सप्तर्षि आरती, शृंगार और शयन आरती के अलावा अभिषेक और अन्य उत्सवों की तसवीरें और वीडियो कई पुजारियों के फेसबुक एकाउंट पर अपलोड पाई गई हैं। शिकायत मिली है कि राजनेताओं, रसूखदार यजमानों के आने पर कुछ पुजारी और सेवादार उनकी तसवीरें खींचकर वाट्स एप, ट्विटर और अन्य सोशल साइट्स पर वायरल करते रहते हैं। जबकि मंदिर के भीतर किया भी तरह का छायांकन या वीडियो क्लिप बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीईओ ने 22 पुजारियों समेत 40 से अधिक कर्मियों के मोबाइल के साथ मंदिर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी। सीईओ ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में अब किसी पुजारी, सेवादार को मोबाइल रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें