फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों ने दी गाली तो रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचा ये सात साल का बच्चा, जानिए क्या कहा

Fri, 07 Dec 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
बालक ने दो लोगों पर पीटने को लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चंदौली जिले के सदर कोतवाली में गुरुवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। एक सात साल का बच्चा दो लोगों के खिलाफ तहरीर लिखवाने थाने में पहुंच गया।
विज्ञापन


गाली देने और पीटने का आरोप लेकर जिले के बिछिया कला गांव निवासी सात साल का बच्चा सदर कोतवाली में पहुंचा था। कोतवाल आशुतोष ओझा ने भी बालक की पूरी बात सुनी और उसकी तहरीर लिखवाने के बाद बच्चे को उसके घर पहुंचवा दिया।  

सदर कोतवाली में गुरुवार सुबह एक बालक कोने में खड़ा होकर रो रहा था। कोतवाली में तैनात अन्य पुलिस कर्मी बालक को नजरअंदाज करके अपने कार्यों में व्यस्त थे। इस बीच कोतवाल की निगाह बालक पर पड़ी तो उन्होंने उसे पास बुलाकर परेशानी के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे का कहना था कि गुरुवार की सुबह वह अपने घर के पास खेल रहा था, तभी साइकिल से आए दो लोगों ने बिना कारण बताए उसे गालियां दीं और पीटा भी।

बच्चे ने घर जाने के बजाय लोगों को सजा दिलाने के लिए कोतवाली जाना बेहतर समझा। कोतवाल ने बालक की बातों को सुनने के बाद एक पुलिस कर्मी से बालक की बताई बातों को प्रार्थना पत्र पर लिखवाया और उसे कार्रवाई करने का आश्वासन देकर बाइक से एक पुलिसकर्मी के साथ बिछिया गांव पहुंचवा दिया। बालक ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें