फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इस बार कई जगह नहीं बजा बैंड, टल गईं हजारों शादियां, करोड़ों के घाट में कारोबारी

Sat, 08 May 2021 05:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी शहर के 400 लॉन में पसरा है सन्नाटा, कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों ने टालीं शादियां 
सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर जोड़ने पर 300 करोड़ से ज्यादा का नुकसान
विज्ञापन
शादी समारोह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में वेडिंग कारोबार की बैंड बज गई। मई की बात करें तो वाराणसी के शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सात हजार शादियां टल गई हैं। इस बार मई माह में कुल 21 लग्न हैं और शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 400 से अधिक लॉन, बैंक्वेट हॉल सब बुक हो गए थे, लेकिन संक्रमण को देख लोगों ने शादियां सर्दियों तक टाल दीं। वेडिंग कारोबारियों के अनुसार, 100 करोड़ से अधिक का झटका लगा है। सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल सेक्टर को जोड़ लें तो 300 करोड़ से अधिक का नुकसान होगा। 

विज्ञापन


वाराणसी टेंट व्यवसायी एसोसिएशन के प्रवक्ता रोहित पाठक ने बताया कि इस बार पिछले साल के नुकसान की भरपाई की उम्मीद थी, लेकिन इस बार हालत और खराब हो गई। सारी बुकिंग निरस्त हो गई। पहड़िया के लॉन संचालक मुनव्वर अली ने बताया कि दूसरी लहर में अधिकतर शादियां टल गईं। लॉन व बैंक्वेट हॉल खाली हो गए। चिंता है कि लाख रुपये खर्च कर रंग रोगन कराया था, नए सामान मंगाए गए थे। पूरी पूंजी फंस गई। एक भी बुकिंग मई माह में नहीं है। शहर के 400 लॉन में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Trending Videos
विज्ञापन

जिस दिन बेटे की थी शादी, उस दिन पिता की हुई तेरही 
कोरोना संक्रमण से बचाव का रास्ता खोजा जा रहा है। अधिकतर शादियां इसलिए टल र्गइं कि परिवार का कोई न कोई सदस्य कोरोना का शिकार हुआ। आशापुर क्षेत्र में मिश्रा परिवार में बेटे की शादी की तैयारी थी, लेकिन पिता की सांसें थम गई। खुशियां मातम में बदल गई। जिस दिन बेटे की शादी थी, उस दिन पिता की तेरही हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें