फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चार दिन में बाल श्रम से सात किशोरों को कराया मुक्त, 15 हॉटस्पॉट चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
- नाबालिग लड़कों को दुकान पर काम के लिए नहीं रख पाएंगे व्यापारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। जिले में बाल श्रम के खिलाफ श्रम विभाग, पुलिस और प्रोबेशन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। 15 दिवसीय अभियान का प्रभाव दिखाने लगा है। शुरुआती चार दिनों में सात किशोरों को विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों से मुक्त कराया गया है। साथ ही, बाल श्रम को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत भी हो चुकी है। अब तक तीन लोगों को चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत नोटिस दिया गया है। बृहस्पतिवार को श्रम विभाग की टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड के आसपास दुकानों पर छापा मारा। तीन दुकानों पर तीन किशोरों को काम करते पाया गया। दुकानदार को चेतावनी दी गई। टीम ने पहले दो दिन कचहरी और दुर्गाकुंड क्षेत्र में निरीक्षण किया था। चार किशोरों को बाल श्रम करते पाया। सभी को मुक्त कर बाल संरक्षण इकाई की देखरेख में भेजा गया, जहां परिजनों से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

श्रम विभाग के सहायक आयुक्त अविनाश चंद्र तिवारी ने बताया कि दुकानदारों और व्यापारियों को बचाया जा रहा है कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से मजदूरी कराना अपराध है। यह उनके बाल विकास, शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है। श्रम विभाग की ओर से अभियान 15 दिसंबर तक अभियान जारी रहेगा। बताया कि जिले में 15 हॉटस्पॉट चिहिन्त किए गए हैं। दुर्गाकुंड, कैंट, गोदौलिया, दशाश्वमेध, मैदागिन समेत तमाम भीड़भाड़ वाले क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में अगले 10 दिनों में ताबड़तोड़ अभियान चलाया जाएगा। किसी भी स्थान पर बाल श्रम की सूचना मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें