बीएचयू में पांच से 25 लाख के बीच सात नई स्कॉलरशिप शुरू होगी। ये स्कॉलरशिप बायोटेक, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, बायोकेमिस्ट्री और मैनेजमेंट स्टडीज के विद्यार्थियों को दी जाएगी। इसकी कुल धनराशि करीब 70 लाख रुपये आंकी जा रही है। ये इंडोव्ड मेरिट कम मींस स्कॉलरशिप है, जिसे बीएचयू की ओर से एकेडमिक काउंसिल की बैठक में आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी गई है।
सबसे ज्यादा 25 लाख रुपये की राशि से मंगला प्रसाद उपाध्याय स्कॉलरशिप दी जाएगी। बायोकेमिस्ट्री और बायोटेक से एमएससी करने वाले विद्यार्थी ही इसके पात्र हैं। प्रति छात्र 25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप आएगी। इसके बाद 21 लाख रुपये की राशि से शंभू कुमार स्काॅलरशिप शुरू की जाएगी। फिजिक्स से बीएससी ऑनर्स और एमएससी कर रहे छात्रों को ये स्कॉलरशिप मिलेगी। बीएससी में ये स्कॉलरशिप महिलाओं के लिए रिजर्व होगी।