फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पर दंपति के पास पकड़ा सात किलो सोना, आयकर विभाग ने किया जब्त

Tue, 20 Mar 2018 11:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
विज्ञापन
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट,बाबतपुर पर मंगलवार की सुबह आयकर विभाग की टीम ने मुंबई से वाराणसी आए दंपति के पास से सात किलो सोना पकड़ा। सुबह 9:45 बजे यह दंपति स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा था।
विज्ञापन


मुंबई आयकर विभाग की सूचना पर स्थानीय विभागीय टीम ने यह कार्रवाई की। वाराणसी के ही फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी दंपति का कहना था कि वह आभूषण की दुकान खोलने वाले हैं और उसी सिलसिले में इस सोने की खरीद मुंबई से की है लेकिन वे इसके कागजात नहीं दिखा पाए। जिसके बाद आयकर ने 1.76 करोड़ रुपये कीमत का सोना सीज कर दिया।

सुबह करीब 7.45 बजे आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारियों के पास मुंबई से सूचना आई कि विमान से पति-पत्नी सात किलो सोना लेकर वाराणसी जा रहे हैं। अपर निदेशक (जांच) अभय ठाकुर के निर्देशन में करीब 45 मिनट में ही टीम एयरपोर्ट पहुंच गई।
विज्ञापन


सुबह 9.45 बजे जैसे ही मुंबई से विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। आयकर टीम ने रतन सेठ और उनकी पत्नी सुमन सेठ के बैग की तलाशी ली तो सात किलो सोना बरामद हुआ
विज्ञापन

पत्नी को छोड़ा, पति से पूछताछ

gold - फोटो : demo
दंपति को एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन के आगमन क्षेत्र स्थित वीआईपी लाउंज में बैठाया गया और उनसे पूछताछ की गई। रतन सेठ ने बताया कि वह स्वर्ण व्यवसायी हैं और फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में रहते हैं।

22 मार्च को फूलपुर के कठिरांव में उनकी नई दुकान खुलने वाली है। इसी सिलसिले में वे सोना खरीदकर लाए हैं। पूछताछ के बाद आयकर टीम ने पत्नी को तो छोड़ दिया जबकि रतन सेठ को मकबूल आलम रोड स्थित कार्यालय ले आया गया।

अपर निदेशक ने बताया कि यहां देर शाम तक चली छानबीन के दौरान रतन की ओर से सही कागजात नहीं दिखाया जा सका। इसके बाद करीब 1.76 करोड़ रुपये की कीमत का सोना सीज कर दिया गया। छानबीन की विभागीय कार्रवाई देर रात तक जारी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें