फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी से वडनगर सेवा संकल्प यात्रा रवाना: चंद्रबाबू नायडू और सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने किया रवाना, तस्वीरें

Thu, 17 Sep 2026 01:19 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर काशी में सेवा संकल्प अभियान यात्रा का कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनकी तारीफों की बौछार कर दी। कहा कि भारत के सम्मान का नाम नरेंद्र मोदी है।
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान यात्रा का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर यानी आज से काशी में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई दिग्गज पहुंचे। दिग्गजों के मंच पर पहुंचते ही जय श्रीराम के जयकारे लगाए गए। यहां से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर वडनगर के लिए रवाना किया गया।  

विज्ञापन




वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि काशी की इस धरती पर सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ के चरणों में प्रणाम करता हूं। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण क्षण है, आज हमारे प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। मेरी यात्रा मेरे प्रधानमंत्री के साथ 12 वर्ष पूर्व शुरू हुई थी। उन्होंने मुझे हर क्षण प्रोत्साहित करने का काम किया। वह हर कार्यकर्ता, हर नागरिक को अपना परिवार का सदस्य मानकर काम करते हैं।
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा: सीएम योगी, रक्षामंत्री ने काटा केक; चंद्रबाबू नायडू व चिराग पासवान रहे मौजूद

कहा कि पीएम लगातार काम करते जा रहे हैं। देश का हर युवा अगर उनसे सीख कर आगे बढ़ेंगे तो भारत विकसित हो जाएगा। देश की सीमाओं को पीएम ने सुरक्षित किया तो अंतरिक्ष में नए आयाम गढ़े गए। देश के हर वर्ग को पीएम ने मुख्यधारा से जोड़ा है। भारत के सम्मान का नाम नरेंद्र मोदी है। 

काशी में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे: सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता वाराणसी के सांसद देश के प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए मां गंगा और मां अन्नपूर्णा से उनके दीर्घायु की कामना करते हुए 2047 तक पीएम के नेतृत्व में देश के विकसित होने की कामना करता हूं। यह वर्ष हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण वर्ष है। इस साल सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और तब से बिना रुके, बिना झुके और बिना डिगे आगे बढ़ाया। इस पर हम सभी गौरव की अनुभूति कर सकते हैं। 

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू - फोटो : अमर उजाला
यह नया भारत है, यह आत्मनिर्भर भारत है: चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आज मैं काशी की पवित्र धरती पर आया हूं। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। काशी सबसे प्राचीन नगरी है और नई सोच भी देती है। उन्होंने पीएम मोदी के कार्यकाल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति समेत कई विकास कार्यों को लेकर उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भाजपा की सरकार में अयोध्या राम मंदिर निर्माण का काम किया गया। उन्होंने जय श्रीरा का उद्घोष किया। कहा कि यह नया भारत है, यह आत्मनिर्भर भारत है। कहा कि पीएम मोदी के लिए सेवा ही धर्म है।
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
एक स्थान को दूसरे स्थान से जोड़ने की यात्रा है: राजनाथ सिंह
भारत माता की जय, हर- हर महादेव के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत की। कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं। आज जिस यात्रा की शुरुआत हो रही है यह सिर्फ एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा नहीं है यह एक स्थान को दूसरे स्थान से जोड़ने की यात्रा है। वडनगर में उन्हें मां हीराबेन का आशीर्वाद मिला। यह यात्रा संस्कार, साधना और संगम की यात्रा है। यहां से जाने वाले जल से बाबा हाटकेश्वर का जलाभिषेक किया जाएगा। काशी की दिव्यता गुजरात जाएगी और गुजरात से आस्था आएगी। बाबा सोमनाथ की धरती का बाबा विश्वनाथ की धरती का मिलन होगा। करीब दो हजार वर्ष पहले सारनाथ से बौद्ध भिक्षुओं ने सारनाथ से वडनगर की यात्रा की थी। इस यात्रा का उद्देश्य सिर्फ जल का आदान प्रदान नहीं है भावनाओं का भी आदान प्रदान है। इस यात्रा में कर्तव्य भी बहुत महत्वपूर्ण है इसमें सेवा कार्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें