फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मोबाइल को लेकर पत्नी से विवाद के बाद पेट्रोल डालकर लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में पत्नी से मोबाइल को लेकर विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पुलिस ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र निवासी इंद्रजीत साहनी (24) ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया है और शादी के बाद वह पत्नी के घर पर ही रह रहा था। सोमवार रात वह मोबाइल चला रहा था। पत्नी ने मोबाइल लेने का प्रयास किया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इंद्रजीत के मुताबिक, विवाद के बाद वह घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद उसे पता चला कि पत्नी ने झगड़े की सूचना पुलिस को दे दी है। आहत होकर वह वापस घर लौटा और अपनी बाइक से प्लास्टिक के डिब्बे में पेट्रोल निकाल लिया। इसके बाद सीढ़ियों पर जाकर उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी व कपड़े की मदद से आग बुझाई। तब तक वह शरीर के अधिकांश हिस्से में गंभीर रूप से झुलस चुका था। मौके पर पहुंची
विज्ञापन

पुलिस ने उसे मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें