कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कुछ घंटे में पहुंचेंगे। इसके पहले उनकी अगवानी के लिए कई दिग्गज नेता भी जिले में पहुंच चुके हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ भारी मात्रा में फोर्स भी तैनात हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य राजकीय विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू भी रविवार की दोपहर काशी पहुंचे। वाराणसी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। डीएम एस. राजलिंगम और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल एयरपोर्ट मेन गेट से बाबतपुर ब्रिज तक सुरक्षा व्यस्था का जायजा लेते हुए लाइनअप में खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं से भी जानकारी ली। वहीं, बैरिकेडिंग का सीपी ने जायजा लिया।