फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit : जाम से बचना है तो पढ़ें ये खबर, बनारस के सिगरा-रथयात्रा पर लागू है रूट डायवर्जन

Sun, 20 Oct 2024 12:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। जाम न लगने पाए इसके साथ ही आम जनता की सहूलियत को लेकर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट मार्ग पर पीएम के आगमन को लेकर दिखी व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एकदिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। हरिहरपुर स्थित शंकरा आई हॉस्पिटल का लोकार्पण कर वह विशिष्टजनों से संवाद करेंगे। इसके बाद सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए रविवार को बाबतपुर से शहर तक रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। 

विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन करें। अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक रथयात्रा से सिगरा, साजन तिराहा होते हुए मलदहिया चौराहा होकर अपने गंतव्य के लिए जाने के बजाय वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

शंकरा आई हॉस्पिटल के कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी (दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक)
रिंग रोड पर रखौना से सिंधोरा अंडररपास तक आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। रखौना से रिंग रोड पर जाने वाले सभी वाहनों को राजातालाब या मोहनसराय की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। परमपुर अंडरपास से हरहुआ चौराहा रिंग रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को जंसा, कपसेठी, बसही, बाबतपुर अथवा लोहता, चांदपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

कुछ ऐसी है व्यवस्था
  • वाराणसी शहर से बाबतपुर एयरपोर्ट तक आने-जाने वाले वाहन चांदपुर, लोहता, जंसा, बड़ागांव होते हुए बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा होकर जाएंगे।
  • लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर आदि से आने वाले सभी भारी वाहनों को जिन्हें वाराणसी-चंदौली जाना होगा, उन्हें बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहे से दाएं डायवर्ट कर दिया जाएगा। वह बसनी, कपसेठी, कछवा अंडरपास से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • सिंधौरा अंडरपास चौराहा से कार्यक्रम स्थल के तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें सिंधौरा के तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • लखनऊ सुल्तानपुर, जौनपुर से आने वाले सभी भारी वाहन जिन्हें गाजीपुर, मऊ या बलिया जाना होगा, उन्हें जलालपुर से बाएं केराकत होते हुए सिंधौरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

वाहन पार्किंग की व्यवस्था शंकरा नेत्रालय कार्यक्रम के लिए
  • हरिहरपुर, शंकरा नेत्रालय के सामने और शंकरा नेत्रालय के पूर्व की तरफ दोनों हाता में।

सिगरा स्टेडियम के कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी 
  • वरुणा पार क्षेत्र में रहने वाले यात्री जिन्हें कैंट रेलवे स्टेशन या बीएचयू के तरफ जाना हो वह प्लेटफार्म नंबर 9 या फुलवरिया ओवरब्रिज से जाएं।
  • रवींद्रपुरी, बीएचयू, लंका आदि क्षेत्रों के रहने वाले कैंट रेलवे स्टेशन जाना चाहें तो वह मिखारीपुर, मंडुवाडीह, लहरतारा होते हुए जाएं।
  • इंग्लिशिया लाइन तिराहा से वाहन को साजन तिराहा या मलदहिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। कैंट स्टेशन की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 
  • मलदहिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को साजन तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को इंग्लिशिया लाइन की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • आकाशवाणी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सिगरा चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को महमूरगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 
  • सिगरा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सिगरा स्टेडियम की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को आकाशवाणी या रथयात्रा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • रथयात्रा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सिगरा स्टेडियम की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को आकाशवाणी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

कमच्छा, महमूरगंज, स्थयात्रा की तरफ से सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था
  • बीटीएस स्कूल में, नटराज सिनेमा ग्राउंड, अरिहंत बेसमेंट, चंद्रिका नगर कॉलोनी की सड़क के किनारे दोनों तरफ।
  • गिलट बाजार, पांडेयपुर, चौकाघाट की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था
  • काशी विद्यापीठ गेट नंबर-01 के अंदर, काशी विद्यापीठ स्पोर्ट्स ग्राउंड।
  • मुड़ैला, लहरतारा चौराहा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था
  • रेलवे ग्राउंड में बस और चारपहिया वाहन।
विज्ञापन

वीआईपी के लिए पार्किंग व्यवस्था
  • रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर परिसर (ऊपरी तल पर) में केवल पास युक्त वाहन। पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों के वाहन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बेसमेंट में खड़े होगें। अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन नगर निगम परिसर में खड़े होंगे। पुलिस कर्मियों के वाहन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के पीछे बीएसएनएल ऑफिस वाली रोड पर खड़े होंगे। सीआरपीएफ परिसर के सामने नगर निगम बाउंड्री के किनारे वीआईपी स्कोर्ट वाहन खड़े होंगे।

एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहनों के लिए रूट
  • बाबतपुर एयरपोर्ट की तरफ से आने वाली एंबुलेंस बीएचयू जाने के लिए गिलट बाजार से दाएं शिवपुर चुंगी, सेंट्रल जेल रोड तिराहा, फुलवरिया फोरलेन, मंडुवाडीह चौराहा, भिखारीपुर तिराहा, सुंदरपुर चौराहा, मालवीय चौराहा होकर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें