उदय प्रताप कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ ही एमए, एमकॉम, एमएससी की सेमेस्टर परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। विषयवार प्रायोगिक परीक्षाएं पहले ही खत्म हो चुकी हैं। 30 दिन तक परीक्षा चलने के बाद कॉलेज की ओर से इस बार 15 दिन में कॉलेज की ओर से परिणाम जारी किया जाएगा।
यूपी कॉलेज में प्रवेश, परीक्षा और परिणाम समय से जारी हो सके, इसके लिए पहले से ही शैक्षणिक कैलेंडर बनाया गया है। इसके अनुसार ही एक मई से सम सेमेस्टर परीक्षा करवाई जा रही है। दो पाली में (सुबह 7.30 से 9.30 बजे और सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक) में होने वाली परीक्षा इस बार कई मायने में खास है। 30 दिन में परीक्षा कराई जाएगी, वहीं परीक्षा के साथ-साथ ही मूल्यांकन का काम भी चलता रहेगा।
इसे भी पढ़ें; IAS Success Story: नौकरी के साथ तैयारी और लिखित परीक्षा बड़ी चुनौती, लक्ष्य के पीछे भागना जरूरी
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डीके सिंह का कहना है कि परीक्षा के साथ-साथ कॉपियों पर कोडिंग- डिकोडिंग और मूल्यांकन का कार्य साथ-साथ चलेगा। कॉलेज के सभी परीक्षाफल 15 जून तक घोषित किए जाने का लक्ष्य है, जिसको सभी के सहयोग से पूरा किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें; Passport Verification: पासपोर्ट वेरिफिकेशन में होगा एआई का प्रयोग, 15 दिन में लोगों तक पहुंच जाएगा
कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम दूसरे, चौथे सेमेस्टर के करिकुलर और वोकेशनल विषय के पेपर की परीक्षा सुबह 7.30 से 9 बजे तक जबकि छठे सेमेस्टर को करिकुलर की परीक्षा 11 बजे से 12.30 बजे तक होगी।