फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रही काशी: पार्कों में होंगे सेल्फी पॉइंट और प्ले एरिया, फ्री में मिलेगी एंट्री; झूले और ओपन जिम भी

Thu, 30 May 2024 07:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी के पार्कों को संवारने की तैयारी चल रही है। पार्कों को नये कलेवर में विकसित किया जाएगा। यहां सेल्फी पॉइंट और प्ले एरिया विकसित किया जाएगा। राहत की खबर ये है कि पार्क में एंट्री भी फ्री होगी। 
विज्ञापन
रत्नाकर पार्क वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर के पार्कों को संवारने की तैयारी की जा रही है। पार्कों को बारिश में हरा भरा किया जाएगा। पौधरोपण के साथ-साथ पुराने पौधों को स्प्रिंकलर के पानी से सींचा जाएगा। खास बात यह है कि इन पार्कों में प्रवेश के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। सीएसआर फंड से काम कराया जाएगा।

विज्ञापन


काशी के पार्कों की तस्वीर बदलने के लिए नगर निगम ने मास्टर प्लान तैयार किया है। जल्द ही एजेंसियां पार्कों को नये कलेवर में विकसित करेंगी। शुरुआती दौर में सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क और मैदागिन स्थित कंपनी गार्डन को और संवारा जाएगा। पार्कों में सेल्फी पॉइंट, ओपन जिम सहित कई सुविधाएं होंगी। हरियाली के साथ ही खूबसूरत लाइटें लगेंगी। बच्चों के खेलने के लिए प्ले एरिया विकसित होंगे। खूबसूरत फव्वारे भी पार्कों में लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं झूले और ओपन जिम के अलावा और भी कई सुविधाएं पार्क में होंगी। जल्द ही इसे संवारने का काम शुरू होगा। 

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार, शहर के पार्कों को बेहतर किया जाएगा। चुनाव बाद इसमें और भी काम कराए जाएंगे। पार्कों में हरियाली बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 225 पार्क नगर निगम सीमा में हैं। 18 पार्कों का विकास स्मार्ट सिटी से कराया गया। 8 पाकों की हालत बद से बदतर है। वहीं, 12 पार्कों में झूले और व्यायाम के उपकरण लगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोगों से पूछकर पार्कों में विकसित करें सुविधाएं

शहर में ग्रीन बेल्ट डेवलपमेंट के तहत चल रहे स्मार्ट पार्क और पार्किंग के कार्यों का नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बुधवार को निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने आईडीएच पार्क के गतिमान कार्यों का भी निरीक्षण किया। कॉलोनी के लोगों से पूछकर पार्को में सुविधा देने की बात कही। भ्रमण के दौरान ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग और इंडोर खेल परिसर को भी देखा। शौचालय से फ्लाईओवर के अंतिम पिलर तक ऑटो चार्जिंग एरिया, पार्किंग और लैंडस्केप कार्य कराने की हिदायत दी।  

नगर निगम की दुकानों के किराये में वृद्धि नहीं
नगर निगम की दुकानों के किराये में फिलहाल कोई वृद्धि नहीं की गई है। चुनाव के बाद सदन की बैठक में चर्चा के बाद वृद्धि होगी। शहर में 1485 दुकानों का आवंटन किया गया है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि फिलहाल न तो नोटिस दिया जा रहा है और न ही वृद्धि की गई है। कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें