फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में मुख्तार के करीबी कोयला माफिया और मन्ना हत्याकांड के आरोपी की संपत्ति जब्त

Sat, 24 Oct 2020 12:49 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
उमेश सिंह का धर्म कांटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मऊ में मुख्तार गिरोह को आर्थिक लाभ पहुंचाने और विधायक के संग मन्ना हत्याकांड में आरोपी कोयला माफिया उमेश सिंह की इंदारा के अदरी में मौजूद त्रिदेव धर्म कांटा के साथ कोल डिपो को भी पुलिस ने शुक्रवार की शाम जब्त किया। सीओ नगर नरेश कुमार ने बताया कि उमेश गैंगेस्टर में नामजद है, ऐसे में डीएम कोर्ट से 14 ए के तहत जारी आदेश के तहत संपत्ति को सीज किया गया।

विज्ञापन


उमेश सिंह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अहिलाद गांव के निवासी हैं। 29 अगस्त 2009 में गाजीपुर तिराहे पर हुई ठेकेदार अजय उर्फ मन्ना सिंह की हत्या में उमेश सिंह मुख्तार के साथ आरोपी किए गए थे। इसके चलते उमेश सिंह का पुलिस ने गैंगेस्टर में चालान किया था। यह मामला अभी लंबित है।

इसके चलते जिलाधिकारी ने उमेश सिंह की संपत्ति को जब्त करने के लिए 14 ए के तहत आदेश जारी किया। इसी क्रम में शुक्रवार को सीओ नगर नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने इंदारा के अदरी स्थित उमेश सिंह के कोल डिपो और धर्म कांटे को सीज किया। इस तरह से पुलिस प्रशासन ने उमेश की 17 लाख 36 हजार दो सौ रुपये की संपत्ति जब्त की है। 

बता दें कि उमेश सिंह की इंदारा के अदरी में 213.3 वर्ग मीटर की जमीन पर कोल डिपो स्थापित है। उमेश ने इस संपत्ति की रजिस्ट्री 12 जुलाई 2005 को कराई थी। इस समय जमीन का सर्किल रेट 10 लाख 36 हजार दो सौ रुपये है। उसमें बने तीन कमरे जिनका अनुमानित मूल्य 7 लाख है।
विज्ञापन

इस प्रकार कुल कीमत 17 लाख 36 हजार दो सौ रुपये हुई। कोल डिपो में भारी मात्रा में कोयला एवं एक जेसीबी मौजूद है। कमरे में रखा गृहस्थी का सामान निकालकर कमरों व डिपो गेट में ताला लगाकर सीज कर दिया गया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थित बनी रही। सीओ सीटी नरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली राम सिंह, निहार नंदन कुमार व भारी पुलिस बल मौजूद रही।

सीओ नरेश कुमार सिंह के अनुसार उमेश सिंह मुख्तार अंसारी गिरोह को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाने के साथ ही शरणदाता भी है। माफिया से संबंध का फायदा उठाकर इंदारा के अदरी में 15 वर्ष पहले कोल डिपो स्थापित किया था। इस व्यवसाय में मोनोपोली बनाते हुए कोयला माफिया के रूप में इनके द्वारा अर्जित धन से मुख्तार अंसारी गिरोह की फंडिंग लंबे समय से की जा रही है।  
कोयला माफिया और मुख्तार अंसारी गैंग के करीबी उमेश सिंह की संपत्ति जब्त होने पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया की मुख्तार गैंग के करीबियों की 21 करोड़ से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। कहा कि अकेले उमेश सिंह की अब तक छह करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें