फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान 17 लाख 76 हजार रुपये जब्त

Wed, 08 Mar 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाहन चेकिंग (फाइल फाोटाो)
विज्ञापन
 जिले के रोहनिया, फूलपुर, चोलापुर और चौबेपुर थाना क्षेत्र से मतदान से 24 घंटे पहले पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 17 लाख 76 हजार रुपये जब्त किए। रुपये के बारे में संबंधित व्यक्ति कागजात नहीं दिखा सके। सभी से आयकर अधिकारियों ने पूछताछ की। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।  
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत राजातालाब क्षेत्र में जमुआ तिराहे से पुलिस ने सोमवार रात मिर्जापुर के राम कुमार गुप्ता से पांच लाख 20 हजार रुपये बरामद किया। फूलपुर थाना अंतर्गत बाबतपुर चौराहे से मंगलवार सुबह भाजपा नेता जयप्रकाश दूबे की कार से पांच लाख 16 हजार रुपये और प्रचार सामग्री बरामद की गई। चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज बाजार में मंगलवार को सफारी सवार पहड़िया के राजू पटेल के पास से छह लाख बरामद हुआ। उधर, चौबेपुर के उमरहां निवासी बोलेरो सवार दवा विक्रेता शैलेंद्र कुमार दूबे के पास से एक लाख 40 हजार रुपये बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें