फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मार्कंडेय महादेव और कैथी घाट क्षेत्र की सुरक्षा सीसी कैमरे व ड्रोन से, क्यूआरटी भी रहेगी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर और घाट क्षेत्र की सुरक्षा तगड़ी रहेगी। पूरे क्षेत्र की सीसी कैमरों व ड्रोन से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। भीड़ को देखते हुए पूर्व में जारी डायवर्जन को लागू किया जाएगा। लोगों की मदद के लिए क्यूआरटी की तैनाती रहेगी। सोमवार को एडिशनल सीपी लॉ एंड आर्डर शिवहरी मीणा और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। तैयारियां परखीं और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, प्रवेश-निकास द्वार, बैरिकेडिंग, घाट क्षेत्र, पार्किंग स्थल, यातायात डायवर्जन, प्रकाश व्यवस्था, सीसी कैमरे, कंट्रोल रूम, जल पुलिस, नाव संचालन, चिकित्सा एवं अग्निशमन व्यवस्थाओं का सत्यापन किया। मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण के लिए वन-वे दर्शन प्रणाली को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। बुजुर्ग, दिव्यांग और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग लाइन और सहायता काउंटर बनाए जाएंगे। कैथी घाट पर जल पुलिस, गोताखोर, रेस्क्यू बोट और लाइफ जैकेट की व्यवस्था रहेगी।


एंबुलेंस, फायर टेंडर, प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा
स्वास्थ्य, अग्निशमन, विद्युत व नगर निगम विभाग के समन्वय से एंबुलेंस, फायर टेंडर, प्राथमिक चिकित्सा, प्रकाश और स्वच्छता की व्यवस्था रहेगी। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सक्रिय होगी। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, पुजारियों और मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर दर्शन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और त्वरित सूचना प्रणाली पर चर्चा की। सभी ने प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें