फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन को लेकर विश्वनाथ धाम में खींचा सुरक्षा का खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अगले माह सावन को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है। रविवार को अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय संतोष कुमार सिंह ने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा का खाका खींचा। इस दौरान सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय संतोष कुमार सिंह ने सभी ड्यूटी प्वाइंट स्थलों को देखा। गेट नंबर चार पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था बरतने और बैरिकेडिंग कराने आदि का अपर पुलिस आयुक्त सुरक्षा अजय कुमार सिंह को निर्देश दिया। मंदिर परिसर में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों के साथ अच्छा व्यवहार हो। बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी दर्शनार्थी को दर्शन में दिक्कत आए तो उनकी तत्काल मदद की जाए। चूंकि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर धाम में देश-विदेश से दर्शनार्थी आते हैं तो उनके मन में कमिश्नरेट पुलिस के प्रति अच्छाई ही रहे। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा नितेश प्रताप सिंह, चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें