फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बार टला बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन

Mon, 29 Jun 2015 01:53 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एक बार फिर बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन होते-होते रह गया। यह दूसरा मौका है जब पूरी तैयारी के बाद उद्घाटन का कार्यक्रम टल गया। दोनों ही बार मौसम ने बाधा डाली।
विज्ञापन

इससे पहले बीते साल 14 अक्तूबर को हुदहुद के चलते प्रधानमंत्री का दौरा रद्द होने की वजह से उद्घाटन कार्यक्रम टला था, वहीं इस बार शनिवार की रात से हो रही बारिश के चलते प्रधानमंत्री ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करने नहीं आ सके। हालांकि सुबह ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने पूरे विधि-विधान से पूजा की। शाम को पीएम को उद्घाटन की औपचारिकता पूरी करनी थी मगर दौरा स्थगित होने से विश्वविद्यालय प्रशासन मायूस है।
प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बने बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन यूं तो वर्ष 2013 में ही होना था, लेकिन तब तक ट्रामा सेंटर बनकर तैयार नहीं था।
विज्ञापन

2014 में काम पूरा हुआ और सितंबर में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने इसे विश्वविद्यालय को हैंडओवर कर दिया। इसके बाद से ही इसके उद्घाटन का इंतजार न सिर्फ विश्वविद्यालय कर रहा है बल्कि जनता भी कर रही है। सितंबर में ही इसका उद्घाटन कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजा गया था।
कार्यक्रम भी तय हो गया 14 अक्तूबर 2014 का लेकिन दो दिन पहले हुदहुद तूफान के चलते ये कार्यक्रम स्थगित हो गया। इसके बाद नरेंद्र मोदी दो बार काशी आए और दोनों ही बार ये कयास लगाया जाता रहा कि प्रधानमंत्री इस बार उद्घाटन कर दें लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इस दौरान पहले 20 दिसंबर को ट्रामा सेंटर को ट्रायल बेसिस पर शुरू कर दिया गया और बीते 20 अप्रैल को इमरजेंसी भी शुरू कर दी गई। इसके बाद 28 जून को ट्रामा सेंटर का उद्घाटन तय हुआ। सारी तैयारियां हो गईं। लेकिन एक बार फिर मौसम की मार पड़ी और पीएम का दौरा स्थगित हो गया।
ट्रामा सेंटर के ओएसडी प्रो. आनंद कुमार का कहना था कि प्रकृति के आगे तो कुछ नहीं किया जा सकता। उम्मीद है जल्द ही उद्घाटन की नई तिथि का ऐलान होगा। सुबह ट्रामा सेंटर में हुए पूजा पाठ में प्रो. आनंद कुमार, प्रो. आरके गोयल, कुलसचिव डा. केपी उपाध्याय, प्रो. सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें