बीएचयू कुलपति पद के लिए सर्च कमेटी का गठन हो गया है। इसमें एक महिला और दो पुरुष सदस्य बनाए गए हैं। कमेटी की ओर से 20 दिसंबर को कुलपति के लिए तीन नाम फाइनल करके राष्ट्रपति को भेज दिए जाएंगे।
वर्तमान कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन का कार्यकाल 6 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। बीएचयू कुलपति पद के लिए देश भर से कुल 120 प्रोफेसरों की सीवी शिक्षा मंत्रालय में पहुंची है। इसकी स्क्रीनिंग हो गई है। इसमें से शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स का इंटरव्यू किया जाएगा।
इसी आधार पर तीन उपयुक्त नाम तय किए जाएंगे। बीएचयू कुलपति पद के लिए दक्षिण भारतीय संस्थानों सहित बीएचयू के चुनिंदा संस्थानों के निदेशकों और यहां से डेप्यूटेशन पर गए कई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने भी आवेदन किया है।