सियालदह से जम्मू तवी के बीच साप्ताहिक ट्रेन हमसफर का संचालन तीन जुलाई से किया जाएगा। धनबाद, गया, मुगलसराय, वाराणसी, लखनऊ, अंबाला होते हुए चलने वाली इस ट्रेन से माता वैष्णो देवी के दरबार में जाना आसान होगा।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि धनबाद-गया-मुगलसराय के रास्ते सियालदह से जम्मू तवी के लिए ट्रेन संख्या 22317, 22318 सियालदह-जम्मूतवी-सियालदह हमसफर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन जम्मूतवी से किया जाएगा।
मंगलवार को जम्मूतवी से दोपहर 12.30 ट्रेन खुलेगी और बुधवार की रात पौने बारह बजे सियालदह पहुंचेगी। इस ट्रेन का नियमित परिचालन सियालदह से 09 जुलाई से और जम्मू तवी से 11 जुलाई से किया जाएगा।
यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सियालदह से एक बजकर 10 मिनट पर खुलेगी। शाम चार बजकर तीन मिनट पर आसनसोल, 05 बजकर 10 मिनट पर धनबाद, रात आठ बजकर 12 मिनट पर गया, रात 12 बजकर 05 मिनट पर मुगलसराय स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।
वापसी में यह गाड़ी बुधवार की सुबह 07.25 बजे खुलकर गुरुवार की सुबह 06.45 बजे मुगलसराय, 09.48 बजे गया, एक बजे धनबाद, दोपहर 14.24 बजे आसनसोल स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 17.45 बजे सियालदह पहुंचेगी।