फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की छापेमारी में मिला फर्जी अस्पताल, तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवारोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर स्थित किसान सब्जी मंडी के समीप शनिवार को निजी अस्पताल में एसडीएम ने छापेमारी की। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन न होने के बावजूद तीन मरीज भर्ती मिले। यहां मानक के अनुसार सुविधाएं भी नहीं थी। एसडीएम ने मरीजों को मंडलीय अस्पताल भेजकर अस्पताल को सीज कर दिया। इस मामले में डॉ. अजय सिंह एवं अनीता पटेल व साहिल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि अनीता पटेल व साहिल वर्मा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम अमृता सिंह क्षेत्र में निरीक्षण करने निकलीं थी। इस दौरान चत्रसेनपुर स्थित किसान सब्जी मंडी के समीन चल रहे निजी अस्पताल में जांच ेि लिए पहुंची। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन मांगने पर संचालक नहीं दिखा पाए। अस्पताल में कई और गड़बड़ी मिली। उन्होंने चिकित्सा प्रभारी आराजीलाइन को बुलाकर जांच करवाई। मौके पर मौजूद कर्मचारी अनीता पटेल एवं साहिल वर्मा को हिरासत में लिया गया। छह बेड के अस्पताल में भारती देवी, सुजीता और रीना देवी भर्ती मिलीं। एसडीएम के निर्देश पर एंबुलेंस से सभी को मंडलीय अस्पताल भेजा गया। मिर्जामुराद प्रभारी निरीक्षक वैभव सिंह ने बताया कि फर्जी अस्पताल संचालन के आरोप में डॉ. अजय सिंह एवं अनीता पटेल व साहिल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अनीता पटेल और साहिल वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें