फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आज से सुबह 10.30 बजे तक ही खुलेंगे दसवीं तक के विद्यालय, 30 जून तक लागू रहेगी नई व्यवस्था

Wed, 18 May 2022 10:22 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में पिछले तीन चार दिनों से गर्म हवाओं और तीखी धूप से उमस बढ़ गई है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए डीएम ने स्कूल खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन
स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ती गर्मी को देखते हुए वाराणसी में कक्षा 10वीं तक के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड और मदरसा बोर्ड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय सुबह 10.30 बजे तक ही खुलेंगे। जिला प्रशासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत विद्यालयों का संचालन तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। यह 18 मई से 30 जून तक लागू रहेगा। किसी भी विद्यालय के द्वारा यदि आदेश की अवहेलना करने की शिकायत मिली तो उस विद्यालय के खिलाफ सुसंगत धाराओं में सख्त कार्यवाही की जायेगी।

वाराणसी में पिछले तीन चार दिनों से गर्म हवाओं और तीखी धूप से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और तापमान में बढ़ोतरी से उमस भी बढ़ गई है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पछुआ हवाएं जब तक चलेंगी, तब तक तेज धूप के साथ गर्मी भी अधिक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें