फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता संचालित हो रहे स्कूलों पर कसेगी नकेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के संचालकों पर जल्द गाज गिरने वाली है। शिक्षा निदेशक ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देकर ऐसे विद्यालयों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हर विकास खंड में ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है। पांच स्कूलों के नाम सामने आ रहे हैं, जो बिना मान्यता प्राथमिक विद्यालयों की कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं। ऐसे में जल्द ही इन पर गाज गिर सकती है। शासन को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मंडल के स्कूलों में चलेगा अभियान
जांच के लिए सहायक शिक्षा निदेशक द्वारा टीम का गठन किया जाएगा। स्कूलों में छात्रों के पंजीकरण, शुल्क, शिक्षा के अधिकार के तहत मानक, शिक्षकों की योग्यता समेत बिल्डिंग, पानी, शौचालय की व्यवस्था, सरकारी विद्यालयों में मिड-डे मील, यूनिफार्म, किताब-कॉपी, जूते-मोजे आदि मानकों पर जांच की जाएगी।
मंडल स्तर पर विद्यालयों में जांच अभियान चलाया जाएगा। कई मानकों पर व्यवस्था परखी जाएगी। टीम का गठन होगा, जिन स्कूलों में गड़बड़ी मिलेगी, वहां आवश्यक जांच कराकर विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। - अवध किशोर सिंह, एडी बेसिक, वाराणसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें