वाराणसी। नया सत्र शुरू होते ही केजी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों का प्रवेश भी शुरू हो गया है। ऐसे में कई विद्यालयों की ओर से अभिभावकों को दुकान चिह्नित कर किताबें और यूनिफाॅर्म लेने के लिए कहा जा रहा है। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ अभिभावकों की ओर से यह शिकायत मिल रही थी कि विद्यालयाें की ओर से उन्हें चिह्नित दुकानों से ही किताबें और यूनिफाॅर्म खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश में सोमवार को आदेश जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि कोई भी विद्यालय स्कूल ड्रेस या कॉपी किताब के लिए किसी भी अभिभावक पर दबाव देता पाया गया या कोई शिकायत मिली तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो