फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में स्कूल वाहनों की हुई चेकिंग, पांच सीज व 47 का किया चालान

Fri, 27 Apr 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर में हुए स्कूल वैन के हादसे के बाद प्रदेश भर में स्कूल वाहनों की जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर बनारस में भी जिला प्रशासन काफी सख्त नजर आया।
विज्ञापन


इसके चलते डीएम योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के नगर एवं देहात क्षेत्र में अलग अलग वाहनों की जांच का विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत क्षेत्र में कुल 239 स्कूल वाहनों की जांच की गई।

जिसमें से पांच वाहन सीज किए गए वहीं 47 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा 1500 रुपए समन शुल्क के रुप में वसूले गए तथा तीन के विरुद्ध 151 में चालान किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा दिशा निर्देश में यह भी कहा गया है कि रोड पर यदि कोई ड्राइवर कान में इयरफोन लगाकर स्कूल बस या वैन चला रहा हो तो उसका फोटो खींच कर विभाग को भेजें। जिससे उचित कार्रवाई की जा सके। बता दें कि गुरुवार को कुशीनगर में ड्राइवर की लापरवाही के चलते ट्रेन की चपेट में स्कूल वैन के आ जाने से 13 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें