फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल टीचर ने किया ऐसा काम, गलती छुपाने के लिए छात्र को 'मार' डाला 

Sun, 24 Dec 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
Teacher
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में एक स्कूल के एक मास्टर साहब ने तो हद कर दी। यहां पर एक जूनियर हाईस्कूल के एक प्रधानाध्यापक ने पहले कुछ ऐसा किया बाद में अपनी अपनी गलती छुपाने के ‌लिए एक छात्र को 'मार' डाला।
विज्ञापन


जिले के महराजगंज के खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर पाण्डेय ने बीते नौ दिसंबर को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान वह करीब 11:30 बजे जब जूनियर हाईस्कूल रानगर उपधान पर पहुंचे तो विद्यालय का ताला खुला था लेकिन वहां एक भी छात्र मौजूद नहीं था।

प्रधानाध्यापक संजय कनौजिया पास में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बैठकर गप्प लड़ा रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी के पहुंचने पर जब वह भागकर अपने विद्यालय पहुंचे तो उनसे विद्यालय में बच्चों की अनुपस्थिति का कारण पूछा गया।
विज्ञापन


उनके पास कोई और बहाना नहीं था तो बता दिया कि कक्षा छह के एक छात्र की मौत हो गई जिससे विद्यालय में छुट्टी कर दी गई। उनका यह दावा संदिग्ध होने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र का नाम और पता भी पूछ लिया। इसपर उन्होंने मृत छात्र का नाम अफरोज बताया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने इसे लिखित रूप से मांगा तो उन्होंने इस झूंठे दावे को लिखकर भी दे दिया। शायद उन्हें इस बात का भरोसा नहीं था कि खंड शिक्षा अधिकारी उनके दावे की तहकीकात करा सकते हैं। 
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक का व्यवहार ठीक नहीं 

Fraud
जांच शुरू हुई तो प्रधानाध्यापक छात्र के घर पहुंच गए और अफरोज का नाम बदलने का परिजनों पर दबाव बनाने लगे। इससे परिवार के लोग घबड़ा गए। प्रधान पति सुरेन्द्र सरोज ने बताया कि अफरोज की मौत की बात झूठी है। वह जीवित है।

गांव के लालचन्द गौतम एडवोकेट का कहना है कि प्रधानाध्यापक का व्यवहार ठीक नहीं है। जिससे गॉव के बच्चे वहॉ पढने नहीं जाते। रजिस्टर मे अंकित दो तिहाई नाम वाले छात्र दूसरे विद्यालय में पढ़ते हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर पांडेय का कहना है कि प्रधानाध्यापक ने छात्र अफरोज की मौत होने का दावा लिखित रूप से किया है। जांच में पता चला है कि उनका दावा फर्जी है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संस्तुति पत्र भेजेंगे।

बीएसए डा. राजेंद्र सिंह का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने अभी ऐसी कोई जानकारी उन्हें नहीं दी है। अगर प्रधानाध्यापक ने इस कदर झूठा दावा किया है तो गंभीर बात है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें