जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के स्कूलों की छु्ट्टी 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। चौदह जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश है। अब मकर संक्रांति के बाद ही स्कूल खुलेंगे।
दिन धूप निकलने के बावजूद गलन बरकरार है। जिसके चलते छुट्टियों को बढ़ाया गया है। बीएसए ने बताया है कि यह आदेश परिषदीय विद्यालयों, यूपी बोर्ड के स्कूल, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों पर लागू होगा।
इस अवधि में शिक्षक स्कूल में आकर जरूरी कार्य पूरा करेंगे। 2018 में अभी एक बार भी स्कूल नहीं खुल पाए हैं। 27 दिसंबर से लगातार ठंड की वजह से छुट्टी चल रही है।