परिषदीय विद्यालय में छह से 14 वर्ष बच्चों के नामांकन के लिए खोजवां स्थित कंपोजिट विद्यालय मातृमठ में नामांकन उत्सव मनाया गया। स्कूल चलो अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्य अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा बेसिक निदेशक अवध किशोर सिंह ने उत्सव की शुरुआत की एवं कुल 18 बच्चों का दाखिला दिलाया।
उन्होंने लोगों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील की। खंड शिक्षा अधिकारी एवं एआरपी आदि को निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड, एआरपी अजय श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापिका अंजू दुबे, सुनिता यादव, कविता गुप्ता, सोनी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।