फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता अभियानः स्कूली बच्चे पढ़ेंगे जापानी इंसेफेलाइटिस, करेंगे बचाव

Thu, 29 Mar 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बच्चे बताएंगे जापानी इंसेफेलाइटिस से बचने का तरीका  
विज्ञापन
गोरखपुर से लेकर पूर्वांचल में कहर मचा रहे जापानी इंसेफेलाइटिस को शासन ने गंभीरता से लिया है। इस बीमारी से बचाव के तरीकों को आमजन तक साझा करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही इसमें स्कूलों की बड़ी भूमिका तय की गई है।
विज्ञापन



स्कूलों में जापानी इंसेफेलाइटिस का पाठ तो पढ़ाया ही जाएगा। उन्हें बीमारी के लक्षण, उससे बचाव के तरीके बताए जाएंगे। जागरूकता अभियान के तहत ये स्कूली बच्चे भी लोगों को इसकी भयावहता से रूबरू कराएंगे।

जापानी इंसेफेलाइटिस यानी दिमागी बुखार से हर साल सैकड़ों की संख्या में मासूम बच्चों की मौत हो जाती है। बीते साल अगस्त में गोरखपुर में भी इस बीमारी से कई बच्चों की जान चली गई। ऐसे में इस बीमारी को गंभीरता से लेते सरकार ने दस्तक अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


अभियान से स्कूलों को और स्कूली बच्चों को जोड़ा जाएगा। इस क्रम में यूपी बोर्ड के शैक्षणिक कैलेंडर में भी इस बीमारी के प्रति जागरूकता अभियान को शामिल किया गया है।

सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्कूलों में इस बीमारी के कारण और बचाव बच्चों को बताए जाएंगे। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो से 16 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जाएगा।  
विज्ञापन

क्या है इंसेफेलाइटिस और इसका कारण एवं बचाव

इंसेफेलाइटिस
इंसेफेलाइटिस एक दिमागी बुखार है। यह बीमारी जुलाई से अक्टूबर माह में अपने चरम पर होती है। मच्छरों के जरिए तेजी से फैलती है। इसके संक्रमण से दिमाग के बाहरी हिस्से में सूजन आ जाती है जिससे तेज बुखार, सिरदर्द होता है। इस बीमारी की एक और सबसे खराब बात यह है कि मरीज अगर बच भी गया तो वह कोमा में या पैरालिसिस का शिकार हो जाता है। 

जापानी बुखार के कारण 
- साफ-सफाई की कमी
- दूषित पेयजल का सेवन
- खुले में शौच,- इलाज में देरी 
- मच्छर, चूहे और छछूंदर 

बचाव के उपाय 
- घर के आसपास साफ-सफाई रखें 
- साफ पानी पीएं, पूरी बांह के कपड़े पहनें
- मच्छरों से बचाव के तरीके अपनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें