फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभासपा से घोषित प्रत्याशी दिन भर लेते रहें बधाइयां, शाम को बोले- मैं सपा का सदस्य हूं

Thu, 18 Apr 2019 09:54 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
विज्ञापन
दरोगा बियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को भाजपा से अलग होने का एलान किया था। इसके बाद मंगलवार को सुभासपा ने अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेने का मन बना लिया।

विज्ञापन


मंगलवार को सुभासपा ने 39 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर लोकसभा सीट पर दरोगा बियार को घोषित किया। मिर्जापुर के जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रीवा के निवासी और जिला पंचायत सदस्य दरोगा बियार को सुभासपा ने मिर्जापुर संसदीय सीट से प्रत्याशी बना दिया।

मंगलवार को पूरे दिन लोग उन्हें बधाई देने घर पहुंचते रहे। शाम तक उन्होंने बधाई स्वीकार भी की। लेकिन देर शाम दरोगा ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। दरोगा बियार ने कहा कि वह फिलहाल सपा के सदस्य हैं। चुनाव लड़ने की उनकी कोई तैयारी नहीं है।
विज्ञापन


इस बाबत मिर्ज़ापुर सुभासपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर ने बताया कि दरोगा बियार ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को लखनऊ में नए प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

 

विज्ञापन

पीएम मोदी के खिलाफ उतारा प्रत्याशी, चंद घंटों में मचा हंगामा

सुरेंद्र प्रसाद राजभर - फोटो : अमर उजाला
वहीं, वाराणसी में पीएम मोदी के विरुद्ध सुभासपा ने पहले सिद्धार्थ राजभर को प्रत्याशी घोषित किया। इसके कुछ ही समय बाद पार्टी में हंगामा मच गया। इसके बाद सिद्धार्थ राजभर के फेसबुक पर जो जन्मतिथि दर्ज है, उसके अनुसार वह अभी सिर्फ 22 वर्ष के हैं जबकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 84ख के तहत लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल होना जरूरी है।

पार्टी में हंगामे की स्थिति को देखते हुए तुरंत दूसरा उम्मीदवार घोषित किया गया। सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से बात कर के वाराणसी की लोकसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया गया।

सुभासपा ने अपना प्रत्याशी बदलते हुए वाराणसी से पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद राजभर को उम्मीदवार घोषित किया। सुरेंद्र प्रसाद राजभर वाराणसी के रोहनिया थानाक्षेत्र के खनांव गांव के निवासी हैं। शशि प्रताप सिंह ने बताया कि सुरेंद्र प्रसाद 10 साल कर ग्राम प्रधान रहे हैं। साथ ही उनकी लोगों के बीच में अच्छी छवि है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें