फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar: वाराणसी में आज और कल रूट डायवर्जन, मैदागिन-गोदौलिया समेत इन चार मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन

Sun, 30 Jul 2023 05:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Sawan Somwar: सावन के चौथे सोमवार पर वाराणसी शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। शनिवार रात से मंगलवार की सुबह तक डायवर्जन लागू होगा।
विज्ञापन
कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को सोमवार को रूट डायवर्जन किया है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मैदागिन-गोदौलिया समेत चार प्रमुख मार्गों पर शनिवार की रात से ही वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी है। मंगलवार की सुबह आठ बजे के बाद प्रतिबंध हटेगा। वहीं, हाईवे पर प्रयागराज-वाराणसी मार्ग का एक लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व की गई है।

विज्ञापन


डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मैदागिन-गोदौलिया से सोनारपुरा मार्ग, गुरुबाग-रामापुरा से बेनियाबाग तिराहा मार्ग, रविंद्रपुरी स्थित होटल तिराहे से रामापुरा चौराहा मार्ग नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। यहां कोई भी वाहन नहीं जाएंगे। ऑटो व ई-रिक्शा का भी रूट तय है। नौ मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा व पैडल रिक्शा नहीं चलेंगे।
ये भी पढ़ें: महिला ने जिसे पति मान लगाया था गले, घर पहुंचने पर वो निकला कोई और, ऐसे सामने आया सच

ये रहेंगे ऑटो रूट

1 : गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट, लकड़ी मंडी, संपूर्णानंद विश्वविद्यालय होकर अमर उजाला जगतगंज, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, विशेश्वरगंज, गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट।

विज्ञापन

2 : लहुराबीर जयसिंह चौराहे से मलदहिया चौराहा, साजन, सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज से मंडुवाडीह चौराहा, भिखारीपुर, सुंदरपुर, नरिया, मालवीय चौराहा लंका तक।
3 : लंका से नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर तिराहा से बरेका, मंडुवाडीह, लहरतारा से कैंट स्टेशन तक फिर वापसी।
4 : लंका से नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर तिराहा से बरेका, मंडुवाडीह, लहरतारा से चांदपुर तक और फिर वापसी।
5 : अंधरापुल से नदेसर, मिंट हाउस तिराहा, अंबेडकर चौराहे से जेपी मेहता, दैत्रावीर से भोजूबीर, गिलट बाजार तक फिर वापस।
6 : चौकाघाट से ताड़ीखाना, मकबूल आलम रोड से खजुरी तिराहे से दाहिने पांडेयपुर तक से फिर वापस।

विज्ञापन

इन नौ मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा, पैडल रिक्शा पर रोक

1 : बेनिया से मुर्गा गली मोड़, लंगड़ा हाफिज नई सड़क से रामापुरा, गोदौलिया
2 : गुरुबाग तिराहा से लक्सा, रामापुरा से गोदौलिया
3 : मैदागिन से गोदौलिया
4 : गोदौलिया से मैदागिन
5 : पियरी चौकी से बेनियाबाग तिराहा
6 : ब्रॉडवे होटल रविंद्रपुरी से सोनारपुरा, मदनपुरा से गोदौलिया
7 : सूजाबाद से भदऊचुंगी, विशेश्वरगंज से मैदागिन तक
8 : लंका से सामनेघाट
9 : सामनेघाट से लंका तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें