नव वर्ष पर बाबा दरबार में भक्तों की आवक बढ़ती नजर आ रही है लिहाजा श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सावन और महाशिवरात्रि का प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया है। सड़क से लेकर मंदिर की चौखट तक बैरिकेडिंग की गई है। जिससे आने वाले भक्तों को व्यवस्थित इंतजाम देखने को मिलेंगे।
नववर्ष पर देश भर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बना हुआ है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ को देखते हुए सड़क से लेकर मंदिर की चौखट तक बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालुओं को मंदिर में सावन और महाशिवरात्रि के प्रोटोकॉल के अनुसार बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
31 दिसंबर और एक जनवरी को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन में सारे इंतजाम किए हैं। गोदौलिया से मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्टील की बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालु एकल कतार से मंदिर में प्रवेश करेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पेयजल का भी इंतजाम किया गया है। वहीं दूसरी तरफ कालभैरव, मां अन्नपूर्णा, संकटमोचन, दुर्गाकुंड, सारंगनाथ, गौरी केदारेश्वर सहित सभी मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ के प्रबंध के लिए इंतजाम किए गए हैं।