फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 5th Somwar: आज शिव के साथ तपस्यारत पार्वती के भी दर्शन, अब तक ढाई लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

Mon, 07 Aug 2023 11:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सावन के पांचवें सोमवार पर बाबा के दर्शन लिए रात से ही काशी विश्वनाथ में लाइन लगी। रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर दो पर जाने वाले मार्ग पर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के चलते त्रिपुरा भैरवी, मानमंदिर की गलियां जाम हो गईं। भीड़ को नियंत्रित कर लाइन से मंदिर में प्रवेश व निकास कराने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सावन का पांचवां सोमवार है। श्रद्धालु भगवान शिव के साथ तपस्यारत पार्वती के शृंगार के भी दर्शन कर रहे हैं।  मंगला आरती के बाद से आठ बजे तक ढाई लाख से ज्यादा भक्तों ने शीश नवाया। काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए रविवार से ही श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी थी। मध्यरात्रि के बाद श्रद्धालु कतारबद्ध होने लगे थे। रविवार को शयन आरती तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।

यह भी पढ़ें- Gyanvapi ASI 5th Day Survey: आज सर्वे का पांचवा दिन, सावन सोमवार के कारण बदला गया समय, जानें अभी तक का अपडेट
विज्ञापन


रविवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर दो पर जाने वाले मार्ग पर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के चलते त्रिपुरा भैरवी, मानमंदिर की गलियां जाम हो गईं। भीड़ को नियंत्रित कर लाइन से मंदिर में प्रवेश व निकास कराने में पुलिस के पसीने छूट गए। भीड़ का दबाव बढ़ने के कारण कोई भी कहीं से भी घुस रहा था। इस वजह से पूरी कतार अनियंत्रित हो गई। पूरी गली घंटों तक बेतरतीब ढंग से जाम रही। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। सुबह की मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए उमड़ने लगे थे। दोपहर बाद तक भीड़ का दबाव बना रहा। शाम तक मंदिर के बाहर और गलियों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी थी। शयन आरती के पहले से ही सावन के पांचवें सोमवार को दर्शन पूजन के लिए बैरिकेडिंग में श्रद्धालु कतारबद्ध होने लगे थे। एक तरफ कतार गोदौलिया से होते हुए दशाश्वमेध घाट और दूसरी कतार चौक से आगे निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें