फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: श्रद्धालुओं को सर- मैडम कहकर बुलाएंगे पुलिसकर्मी, काशी विश्वनाथ धाम में ड्रोन से हो रही निगरानी

Fri, 11 Jul 2025 09:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sawan 2025 : सावन में काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को पुलिसकर्मी सर- मौडम कहकर बुलाएंगे। इसे लेकर पुलिसकर्मियों को काउंसिलिंग के जरिये प्रशिक्षित किया गया। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम परिसर में तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन में श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कमिश्नरेट के पुलिसकर्मी सर और मैडम कहकर संबोधित करेंगे। नो-टच नीति के तहत किसी भी श्रद्धालु, विशेषकर महिलाओं को बिना आवश्यक कारण के नहीं स्पर्श करेंगे। सावन की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियों का जायजा लिया। 

विज्ञापन


उन्होंने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर कहा कि दर्शनार्थियों को सर या मैडम संबोधित कर सहयोगात्मक व्यवहार व बेहतर अनुभव दें। पुलिस आयुक्त ने धाम परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा कर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, एंटी-ड्रोन का प्रभावी प्रयोग, प्रवेश द्वारों की निगरानी, आतंकी व संदिग्ध गतिविधियों पर प्रतिक्रिया के लिए “रैपिड-रिस्पांस यूनिट” को प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित गया। 

सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी दर्शनार्थियों की भीड़ में सक्रिय असामाजिक तत्वों जैसे चेन-स्नैचर व पिक-पॉकेट पर सतर्क नजर रखें ताकि अपराध को समय रहते रोका जा सके। साथ ही ऐसे तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके। दर्शन के समय श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेहतर कतार-व्यवस्था और गाइडिंग-स्टाफ की तैनाती के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Route Diversion: काशी के इन इलाकों में रूट डायवर्जन, हर सप्ताह 72 घंटे तक रहेगा नो व्हीकल जोन; जानें खास

Trending Videos

मोबाइल समेत इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं रखेंगे पुलिसकर्मी

पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर पुलिस आयुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की स्थिति में पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी पर लगे व चेकिंग के लिए आने वाले पुलिस अधिकारी भी अपने वाहन नो-व्हीकल जोन में नहीं लाएंगे। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी वर्दी पहनने, पहचान पत्र धारण करने, मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग नहीं करने और नशे से दूर रहने के निर्देश दिए। वृद्ध, दिव्यांग और महिलाओं के लिए प्राथमिकता दर्शन व्यवस्था और भीड़-भाड़ के समय विशेष मार्गदर्शन प्रणाली लागू की जाएगी। मंदिर व्यवस्था में नियुक्त कर्मियों से नियमित संवाद व समन्वय बनाए रखने और ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों को समय-समय पर ब्रीफ किए जाने के लिए निर्देशित किया गया।

पुलिसकर्मियों को सेलिब्रिटी के साथ सेल्फी पर रोक

पुलिस आयुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए मुंबई से आए विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों को तीन बैचों में काउंसिलिंग और प्रशिक्षण दिया है। ड्यूटी के दौरान किसी भी सेलिब्रिटी के साथ सेल्फी या फोटो लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिसकर्मी इसका सख्ती से पालन करेंगे। भीड़ के साथ सादे वस्त्रों में तैनात महिला पुलिसकर्मी छेड़खानी करने वाले अवांछनीय तत्वों पर नजर रख कार्रवाई करेंगे।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त (वरूणा जोन) प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा एवं अभिसूचना) अनिल कुमार यादव, पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) आकाश पटेल, अपर पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) सरवणन टी., अपर पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त (वरूणा जोन) नीतू आदि रहीं।
विज्ञापन

यह भी जानें

  • सभी पुलिसकर्मी एसओपी के अनुसार ड्यूटी पूरी करें
  • दर्शनार्थियों को “सर” या “मैडम” कह कर ही संबोधित करें
  • ड्यूटी के दौरान पुरुष पुलिस कर्मी किसी भी दशा में किसी भी उम्र की महिला दर्शनार्थियों को टच न करें
  • मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों के साथ शालीन, विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें
  • मंदिर में आने वाले सेलिब्रेटी के साथ ड्यूटी के दौरान सेल्फी, फोटो न लिया जाए
  • समस्त पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी वर्दी व पहचान पत्र अनिवार्य रूप से धारण करें
  • पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील, सेवाभाव व सहयोगात्मक व्यवहार रखें
  • पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन, इयर-बड्स, ब्लू टूथ व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग न करें
  • पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें
  • मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों की चेकिंग-प्वाइंट पर डबल चेकिंग की जाए
  • ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल कंट्रोल-रूम या उच्च अधिकारीगण को सूचित करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें