भेलूपुर थाना क्षेत्र में बाबा कीनाराम आश्रम के सामने सड़क की दोनों पटरियां, लक्सा क्षेत्र में मजदा टॉकीज, आदमपुर क्षेत्र में काशी रेलवे स्टेशन की पार्किंग, बसंता कॉलेज कट के सामने पानी की टंकी के नीचे व भदऊं चुंगी के दाएं रेलवे के मैदान में, कोतवाली क्षेत्र में टाउनहाल पार्किंग मैदागिन, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के सामने मैदागिन व मच्छोदरी पार्क मैदान, चेतगंज क्षेत्र में क्वींस इंटर कॉलेज का मैदान, सिगरा क्षेत्र में काशी विद्यापीठ परिसर में और रोहनिया क्षेत्र में भाष्करा पोखरा, मुड़ैला व जगतपुर इंटर कॉलेज का मैदान।
टड़िया, मोहनसराय में गुरुवार को एक मैजिक की टक्कर से कांवड़ियों के जत्थे में शामिल एक महिला घायल हो गई थी। इसे लेकर कांवड़ियों ने दो बार पथराव किया था। इसके साथ ही वाराणसी से प्रयागराज हाईवे पर ढाई घंटे तक आवागमन ठप रहा था। इसे देखते हुए शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस ने मिर्जामुराद से राजातालाब, मोहनसराय, रोहनिया होते हुए चांदपुर चौराहा तक पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। साथ ही, प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की कांवड़ियों के लिए आरक्षित बाईं लेन पर मिले आमजन के 23 वाहनों का पुलिस ने चालान किया।