अस्पतालों में बेड सुरक्षित
सावन में सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। निजी अस्पतालों में लक्ष्मी हॉस्पिटल, मारवाड़ी हिंदू हॉस्पिटल, रामकृष्ण मिशन होम आफ सर्विस लक्सा, राजा बलदेव दास बिड़ला अस्पताल मच्छोदरी, माता आनंदमयी हॉस्पिटल शिवाला में 10-10 बेड सुरक्षित किए गए हैं।
मार्कंडेय महादेव, रामेश्वर, शूलटंकेश्वर मंदिर पर रहेगी टीम
सोमवार को मार्कंडेय महादेव, रामेश्वर, शूलटंकेश्वर मंदिर पर भी स्वास्थ्य महकमे की टीम रहेगी। डॉक्टरों की टीम रविवार रात आठ बजे से सोमवार रात 12 बजे तक मौजूद रहेगी। टीमों का प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जल पुलिस चौकी, थाना चौक पर भी तीन शिफ्ट में स्वास्थ्य टीम तैनात रहेगी।
एसीएमओ डाॅ. एके मौर्या बने नोडल अधिकारी
काशी विश्वनाथ धाम परिसर में चलने वाले अस्थायी अस्पताल सहित अन्य सुविधाओं की निगरानी के लिए एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्या को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ. मौर्या हर टीम के प्रमुख से हर दिन बात करेंगे। साथ ही व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहेंगे।