काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
महामंडलेश्वर और देश की पहली किन्नर भागवताचार्य हिमांगी सखी सोमवार को दशाश्वमेध घाट पहुंचीं। यहां से गंगा जल लेकर ज्ञानवापी जाने के दौरान सुरक्षा के लिहाज से हिमांगी सखी को काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर रोक लिया गया। ज्ञानवापी में आदि विशेश्वर के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने की बात कहते हुए महामंडलेश्वर अंदर जाने की जिद करने लगीं। जब सुरक्षा में लगे जवानों ने उन्हें ज्ञानवापी में जाने की अनुमति नहीं दी तो उन्होंने खुद पर ही जलाभिषेक करा लिया।।