फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का पहला दिन आजः बाबा विश्वनाथ का दरबार सजकर तैयार, बैरिकेडिंग और रेड कार्पेट से गुजरेंगे शिवभक्त

Sun, 25 Jul 2021 01:28 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए स्टील की बैरिकेडिंग का काम शनिवार को देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं के लिए स्टील की बैरिकेडिंग में ही रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग का काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के महीने में शिवभक्त स्टील की बैरिकेडिंग में रेड कार्पेट से होकर बाबा के दरबार पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के लिए कराई गई स्टील की बैरिकेडिंग में रेड कार्पेट बिछा दिया गया है। सावन के महीने में काशीपुराधिपति का दरबार अपने भक्तों के लिए सजधज कर तैयार हो गया है। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने शनिवार को  व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


मंदिर में प्रवेश के लिए स्टील की बैरिकेडिंग का काम शनिवार को देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं के लिए स्टील की बैरिकेडिंग में ही रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मैदागिन की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर चार छत्ताद्वार होते हुए मंदिर चौक भेजा जाएगा। श्रद्धालुओं को गेट-ए से प्रवेश करने के बाद गर्भगृह के पूर्वी प्रवेश द्वार पर जल चढ़ाने की व्यवस्था मिलेगी।
विज्ञापन


बांसफाटक से ढुंढिराज गली होकर आने वाले श्रद्धालु मंदिर परिसर के गेट-डी से प्रवेश पाएंगे और गर्भगृह के पश्चिमी द्वार से दर्शन व जलाभिषेक कर सकेंगे। सरस्वती फाटक की ओर से आने वाले श्रद्धालु गर्भगृह के दक्षिणी द्वार और वीआईपी, वीवीआईपी व सुगम दर्शन के टिकटधारी गेट-सी से प्रवेश कर गर्भगृह के उत्तरी द्वार से दर्शन करेंगे।

मंदिर में न लेकर आएं कोई भी इलेक्ट्रानिक उपकरण

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, पेन, घड़ी, पेन ड्राइव आदि लेकर मंदिर में न आएं। इससे दर्शन में परेशानी होगी। मंदिर परिसर में किसी विग्रह, दीवार या रेलिंग को स्पर्श करने से बचें।

मंदिर परिसर को हर छह घंटे पर सैनिटाइज किया जाएगा। आपात स्थिति के लिए चिकित्सक और एनडीआरएफ  की टीम भी तैनात रहेगी। पेयजल से लेकर खोया पाया केंद्र, पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय बनवाया गया है।

बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में कर सकेंगे दर्शन-पूजन

बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में भी 25 जुलाई से श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर सकेंगे। मंदिर के मानित व्यवस्थापक की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि मंदिर 25 जुलाई से आम दर्शनार्थियों के लिए झांकी दर्शन के लिए कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए खोला जाएगा।

सामान्य दिनों में भी मंदिर सुबह 7 से 10 बजे और दोपहर बाद 3 से 6 बजे तक, सावन के सभी सोमवार को सुबह 4 बजे से रात 9 बजे तक झांकी दर्शन के लिए खुलेगा। इस दौरान मंदिर में टीका लगाना, माला पहनाना, फूल देना, जल, प्रसाद देना प्रतिबंधित रहेगा। 

सावन के मद्देनजर कई स्थानों पर वाहनों का मार्ग परिवर्तन

सावन के मद्देनजर शहर में कुछ स्थानों पर वाहनों के आवागमन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। प्रशासन द्वारा पूरे माह रविवार रात आठ से मंगलवार सुबह आठ बजे तक लागू किया गया है। इनमें मैदागिन से गोदौलिया की तरफ जाने वाले वाहनों को मैदागिन से लहुराबीर, मलदहिया की ओर मोड़ दिया जाएगा। वाहन लहुराबीर से बेनिया की ओर जा सकेंगे। 

लक्सा की तरफ से आने वाली गाड़ियों को लक्सा थाने से गुरुबाग व कमच्छा की ओर मोड़ दिया जाएगा। यह लक्सा से बेनिया जा सकेंगे। लहुराबीर से होकर गोदौलिया की तरफ जाने वाली सभी प्रकार की सवारी गाड़ियों को बेनियाबाग से होते हुए औरंगाबाद पुलिस चौकी से लक्सा की तरफ मोड़ दिया जायेगा।

वहीं, अस्सी, सोनारपुरा से होकर गोदौलिया की तरफ जाने वाली सभी प्रकार के वाहनों को सोनारपुरा चौराहे से भेलूपुर थाने की तरफ मोड़ दिया जायेगा। भेलूपुर थाने से रेवड़ी तालाब होकर रामापुरा चौराहे की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को तीलभांडेश्वर से भेलूपुर की तरफ मोड़ दिया जायेगा। यह जानकारी अपर पुलिस आयुक्त यातायात विकास कुमार ने दी है। 
विज्ञापन

यहां वाहनों के लाने पर रहेगा प्रतिबंध

मैदागिन से गोदौलिया होते हुए रामापुरा और रामापुरा से गोदौलिया, गोदौलिया से मैदागिन तक संपूर्ण मंदिर मार्ग सावन मास के प्रत्येक रविवार रात आठ से मंगलवार सुबह आठ बजे तक नो-व्हेकिल जोन घोषित किया गया है। इसके तहत मैदागिन से गोदौलिया, रामापुरा तक और रामापुरा से गोदौलिया होकर मैदागिन तक किसी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इस मार्ग पर केवल पैदल यात्रियों को जाने की अनुमति होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें