स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय भेलूपुर, एपेक्स हॉस्पिटल ककरमत्ता, पॉपुलर हॉस्पिटल, शुभम हॉस्पिटल, प्रज्ञा हॉस्पिटल, अनंत हॉस्पिटल में 10 बेड रहेंगे।
सिंह मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर मलदहिया, लक्ष्मी मेडिकल एंड सर्जिकल सेंटर कैंट, रामा मेडिकल एंड सर्जिकल सेंटर, राम लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी हिंदू अस्पताल गोदौलिया, माता आनंदमयी चिकित्सालय शिवाला, गुरुनानक अस्पताल गुरुबाग, द अपोलो क्लीनिक, हेरिटेज हॉस्पिटल लंका, जामियां अस्पताल पीलीकोठी में पांच बेड रहेंगे।
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित पुलिस चौकी, थाना चौक, जल पुलिस चौकी दशाश्मेघ घाट, गोदौलिया चौराहा, छत्ताद्वार पुलिस कंट्रोल रूम, चितरंजन पार्क दशाश्वमेध घाट में चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। यहां तीन शिफ्ट में एक-एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट तैनात रहेंगे।