सौरभ ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा गणित वर्ग में 79 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। बच्छाव निवासी सौरभ यादव नैपुरा के वितराघानंद आश्रम में अभ्यास करते हैं। उनके पिता किसान का काम करते हैं। फिलहाल के वियतनाम में आयोजित छह दिवसीय शिविर में कुश्ती के दावपेंच सीख रहे हैं। यह शिविर 27 जून से 2 जुलाई तक है। भारतीय कुश्ती खिलाड़ी प्रतियोगिता में चीन के दो खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में पहुंचे और अंतिम मुकाबले में मंगोलिया से 5-1 के स्कोर से जीत हासिल की।
इसे भी पढ़ें; Sawan 2025: सावन में काशी विश्वनाथ धाम आने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, आरक्षित की जाएगी हाईवे की बाईं लेन
कुश्ती संघ के अध्यक्ष बोले
काशी की कुश्ती खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिक से अधिक शिविर लगाकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। -संजय सिंह बबलू, अध्यक्ष, भारतीय कुश्ती संघ