फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के चलते सत्संग स्थगित अब की जाएगी शोक सभा

Sun, 16 Oct 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भगदड़ में 25 अनुयायियों की मौत के बाद देर रात जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज बाबा ने रविवार को कटेसर में सत्संग करने का फैसला बदल दिया। दोपहर एक बजे से भव्य मंच पर जहां शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध का संदेश देने के लिए सत्संग होना था, वहां अब शोक सभा होगी। आध्यात्मिक संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबूराम ने बताया कि पंकज बाबा अब शोक सभा करेंगे।
विज्ञापन



 हादसे के बाद दिन भर खामोशी में रहे पंकज बाबा ने हादसे पर अफसोस जताया है। अब वह सत्संग नहीं करेंगे। संस्था के पदाधिकारियों ने रविवार को महा मानव समागम में आध्यात्मिक सत्संग न करने का निर्णय लिया। पहले सत्संग दोपहर एक बजे से होना था लेकिन अब परिवर्तन करते हुए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शोक सभा होगी। इससे पहले सत्संग स्थल पर एक लाख से अधिक लोगों के बैठने के इंतजाम किए गए थे। संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबूराम ने बताया कि यह घटना संयोगवश हो गई थी। अब हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा की जाएगी।


फिलहाल वहां लगाए गए आठ सौ से अधिक टेंटों में अनुयायियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। आठ पंडाल भी बनाए गए हैं। 24 फीट चौड़े और 48 फीट लंबे मंच पर पंकज महाराज अनुयायियों के साथ हादसे में जान गवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। हादसे के चलते देर रात कटेसर में जुटे आयोजक भी गमगीन दिखे।
विज्ञापन



राजघाट पुल के समीप शनिवार को 25 लोगों की मौत और सौ से अधिक लोगों के घायल होने के बावजूद जय गुरुदेव के अनुयायी बेखौफ दिखे। सभी हादसे की परवाह किए बिना जय गुरुदेव के नारे लगाते हुए ऐसे बढ़ रहे थे जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। यह देखकर मौके पर मौजूद रहे पुलिसकर्मी और इलाकाई लोग भी हैरत में दिखे। सभी का कहना था कि परिवार के किसी एक सदस्य की मौत हो जाती है तो सभी लोग बेचैन हो जाते हैं। यहां 25 मौतों के बाद भी हुजूम में शामिल लोगों पर कोई असर ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें