फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: एयरपोर्ट पर रशियन यात्री से बरामद हुआ सेटेलाइट फोन, टिकट रद्द कर पूछताछ जारी

Thu, 28 Nov 2019 10:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बरामद सेटेलाइट फोन और यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार की शाम रशियन यात्री के पास से सेटेलाइट फोन बरामद होने से हड़कंप मच गया। एयर विस्तार विमान से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले रशियन यात्री सहित नीदरलैंड निवासी उसके साथी का टिकट रद्द करते हुए सीआईएसएफ ने फूलपुर पुलिस के हवाले कर दिया। भारत में प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन मिलने की सूचना पर देर शाम थाना पहुंचे खुफिया सहित तमाम सुरक्षा तंत्रों ने यात्रियों से सेटेलाइट फोन के बारे में घंटों पूछताछ जारी रखी। 
विज्ञापन


वाराणसी से विस्तारा के विमान यूके 672 से दिल्ली जाने के लिए रुस निवासी एलेग्जेंडर इवानो(रूस, ब्लू शूट) अपने मित्र नीदरलैंड निवासी ईवान इस्प्रिंग वेल्ड(नीदरलैंड, बदामी टीशर्ट) के साथ शाम 5 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। टिकट और पासपोर्ट दिखाने के बाद दोनों पर्यटक टर्मिनल में प्रवेश किए और लगेज एक्सरे मशीन के दौरान विस्तारा एयरलाइंस के सुरक्षा कर्मियों ने रूस निवासी एलेग्लेंडर के एक लगेज में सेटेलाइट फोन पकड़ा।

विज्ञापन



दोनों यात्रियों को एक किनारे करते हुए सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ को दी। सेटेलाइट फोन की जानकारी मिलने के बाद तो सीआईएसएफ में भी हड़कंप मच गया। यात्रियों से सेटेलाइट फोन के बारे में बातचीत करते हुए सीआईएसएफ ने दोनों यात्रियों का हवाई टिकट रद्द कराते फूलपुर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने दोनों यात्रियों को हिरासत में लेते हुए थाना पहुंची। यहां पहुंची खुफिया विभाग सहित अन्य सुरक्षा तंत्रों की यात्रियों से पूछताछ घंटों तक होती रही।
Trending Videos

बीसीईएस (ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी) के परिपत्र संख्या 09/2012 और भारतीय वायरलेस अधिनियम के धारा 06 और भारतीय टेलीग्राम अधिनियम 20 के तहत भारत में आम नागरिकों के लिए सेटेलाइट फोन प्रतिबंधित है। इसका प्रयोग भारत में सेना के उच्चाधिकारी ही कर सकते हैं जबकि अमेरिका, चाइना, मैक्सिको, रशिया, जापान सहित कई देशों में कुछ औपचारिकता के बाद आम नागरिक भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।

27 नवंबर को बनारस पहुंचे थे दोनों पर्यटक
पूछताछ में मालूम चला कि रशियन पर्यटक अपने मित्र के साथ 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचे थे वहां से आगरा घूमने गए। फिर से दिल्ली आकर 27 नवंबर बुधवार की शाम वाराणसी पहुंचे थे और गुरुवार को वापस दिल्ली जा रहे थे। बताया जाता है कि दोनों पर्यटक नदेसर स्थित ताज होटल के नदेसर पैलेस में ठहरे थे। इस दौरान शहर के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर घूमते रहे लेकिन सेटेलाइट फोन होने की भनक किसी को भी नहीं लगी।
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट के कस्टम विभाग की लापरवाही
आमतौर पर जब भी विदेश से कोई भी देशी या विदेशी यात्री आता है तो कस्टम विभाग द्वारा उसकी और उसके सामानों की जांच की जाती हैं और कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर कस्टम द्वारा उसे रोका जाता है और कार्यवाही की जाती है। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आराम से दोनों यात्री सेटेलाइट फोन सहित एयरपोर्ट से बाहर आ गए, जबकि घरेलू एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की जांच नहीं की जाती है क्योंकि उनको विमान में सवार होने से पूर्व ही अच्छी तरह से जांच कर ली जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें